अलीगढ़, अप्रैल 11 -- अलीगढ़। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की विवादित टिप्पणी पर कलक्ट्रेट गेट के पास पुतला फूंका। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी। कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने ज़िला मुख्यालय कलेक्ट्रेट के समक्ष असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला दहन का किया। वहां भारी तादात में पुलिस फोर्स पहुंच गया। पुतला छीनने को लेकर पुलिस व कांग्रेसियों में छीनाछपटी हुई। असम के मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार के विरुद्ध कांग्रेसियों ने नारेबाजी की। विवेक बंसल ने मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए निम्न स्तर के बयान देना न केवल उनकी मानसिकता को दर्शाता है, बल्कि लोकतंत्र की मर्यादा का भी उल्लंघन है। इ...