देवघर, अप्रैल 7 -- देवघर,प्रतिनिधि। 8 अप्रैल 2026 बुधवार को पूर्वाह्न 10:30 बजे हवाई अड्डा देवघर में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का आगमन हो रहा है। उनके देवघर आगमन पर देवघर हवाई अड्डा में उनका भव्य स्वागत भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता करेंगे। इस दौरान सभी जिला पदाधिकारी ,प्रदेश कार्य समिति सदस्य, जिला कार्य समिति सदस्य, विधायक ,पूर्व विधायक, प्रदेश एवं सभी मोर्चा के जिला अध्यक्ष, पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी, मंडल मोर्चा अध्यक्ष एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता असम के मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए देवघर हवाई अड्डा पर उपस्थित रहेंगे। इस बात की जानकारी जिला महामंत्री भाजपा देवघर अधिर चंद्र भैया व संतोष उपाध्याय ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...