नई दिल्ली, फरवरी 14 -- सोमवार को सुप्रीम कोर्ट असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ कार्रवाई की मांग वाली याचिकाओं पर जल्द सुनवाई कर सकता है। ये याचिकाएं एक वायरल वीडियो से संबंधित हैं, जिसमें कथित तौर पर उन्हें एक विशेष समुदाय के सदस्यों पर राइफल से निशाना साधते और गोली चलाते हुए दिखाया गया है। सुप्रीम कोर्ट की केस लिस्ट के अनुसार मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की पीठ इस मामले की सुनवाई कर सकती है। 10 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने वामपंथी नेताओं की सरमा के खिलाफ कार्रवाई की मांग वाली याचिका को सुनवाई सूची में शामिल करने पर सहमति जताई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...