भभुआ, अप्रैल 10 -- राष्ट्रीय अध्यक्ष पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का कर रहे थे विरोध शहीद भवन से जुलूस निकाल कांग्रेसजन पहुंचे एकता चौक, की नुक्कड़ सभा (पेज चार) भभुआ, नगर संवाददाता। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भभुआ शहर में प्रतिवाद मार्च कर विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा ने मुख्यमंत्री सरमा की टिप्पणी को 'अभद्र' बताया और कहा कि यह दलितों और कांग्रेस अध्यक्ष का अपमान है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और उन्हें पद से बर्खास्त करने की मांग कर रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद भवन से जुलूस निकाल एकता चौक पर पहुंचे और विरोध प्रदर...