गंगापार, अप्रैल 10 -- असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा द्वारा कथित रूप से कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के परिवार पर की गई टिप्पणी पर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के आवाहन पर स्थानीय कांग्रेसियों ने ब्लॉक मुख्यालय पर शर्मा का पुतला जलाकर जनता में दलितों के अपमान और उत्पीड़न के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने कहा कि खड़गे देश के सबसे वरिष्ठ दलित नेताओं में से एक हैं। एक ऐसा नाम जिन्होंने अपना पूरा जीवन संविधान, सामाजिक न्याय एवं वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए बिताया। ऐसे व्यक्तित्व पर ओछी टिप्पणी करना केवल व्यक्तिगत हमला नहीं बल्कि पूरे दलित समाज का अपमान है। विधानसभा प्रभारी देवराज उपाध्याय ने कहा कि जनता जल्दी ही इन्हें बाहर का रास्ता दिखा देगी और भाजपा का गुण्डा राज समाप्त करके ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.