गिरडीह, अगस्त 25 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। असम के डिब्रूगढ़ जिले में बाढ़ से प्रभावित गांवों में झारखंड के तुरी समाज का प्रतिनिधिमंडल पहुंचकर पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण कर रहा है। झारखंड के गिरिडीह, रामगढ़, धनबाद एवं देवघर जिले से पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों की सहायता की।

प्रस्तुति और सामग्री वितरण प्रतिनिधिमंडल में गिरिडीह से सकलदेव मिर्धा, निक्कु मिर्धा, मोहन तुरी व शिबू तुरी, रामगढ़ से जिला अध्यक्ष मदन तुरी, जिला परिषद सदस्य भोला तुरी, सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर तुरी व गेंदों तुरी, धनबाद से कांग्रेस के जॉइन सेक्रेटरी पिंटू तुरी तथा देवघर से सागर मिर्धा एवं मुखिया अमृत तुरी शामिल हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए संतोष तुरी ने बताया कि असम में बाढ़ के क...