नई दिल्ली, जून 13 -- IAF plane crash in Jorhat: असम के जोरहाट में भारतीय वायु सेना (IAF) का विमान AN-32 लैंडिंग के बाद दुर्घटना ग्रस्त हो गया है। इस हादसे में विमान में सवार पांच जवान शहीद हो गए हैं, जबकि को-पायलट को बचा लिया गया है। वायुसेना के बयान के मुताबिक, जिंदा बचे को-पायलट को नाजुक हालत में अस्पताल ले जाया गया है। इसके अलावा बेहद सुरक्षित माने जाने वाले इस परिवहन विमान के हादसे के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश भी दे दिए गए हैं। शुरुआती रिपोर्ट में सामने आया है कि विमान हवाई पट्टी पर उतरने की जगह उबड़-खाबड़ हिस्से में लैंड कर गया था। इसकी वजह से आग लग गई। हालांकि, वायुसेना की तरफ से किसी भी अफवाह पर भरोसा न करने का अनुरोध किया गया है। इस हादसे में शहीद हुए भारतीय जवानों के नाम भी वायु सेना की तरफ से...