असम के जोरहाट में IAF का विमान क्रैश, एयरबेस पर लैंडिंग के बाद विमान में लगी आग
नई दिल्ली, जून 13 -- IAF Plane crash: असम के जोरहाट एयरबेस पर शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का एक AN-32 परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सैन्य ठिकाने के भीतर लैंडिंग के तुरंत बाद विमान में अचानक आग लग गई, जिसके बाद यह हादसा हुआ। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, विमान ने एयरबेस के रनवे पर सुरक्षित लैंडिंग कर ली थी, लेकिन उसके ठीक बाद उसमें आग की लपटें उठती देखी गईं। आग लगते ही एयरबेस के भीतर हड़कंप मच गया और वायुसेना के आपातकालीन यूनिट को तुरंत सक्रिय किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही एयरबेस की फायर टेंडर गाड़ियों और त्वरित प्रतिक्रिया टीम ने मौके पर मोर्चा संभाला। आग पर काबू पाने और विमान में सवार चालक दल के सदस्यों व कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तुरंत आपातकालीन बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। वायुसेना के अधिकारियों द्वारा अभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.