पटना, फरवरी 13 -- असम के जदयू नेताओं ने शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान असम विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत हुई। यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं असम के पार्टी प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि यह मुलाकात असम विधानसभा चुनाव के संबंध में विमर्श के लिए थी। श्री प्रसाद ने कहा कि असम जदयू के अध्यक्ष परेश नाथ के नेतृत्व में पदाधिकारियों के शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री को सांगठनिक गतिविधियों एवं चुनाव संबंधी जानकारी दी। इस अवसर पर जदयू के राष्ट्रीय महासचिव विधानपार्षद अफाक अहमद खान एवं विधानपरिषद में पार्टी के मुख्य सचेतक संजय गांधी भी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.