देवघर, अप्रैल 1 -- मधुपुर। सूबे के कैबिनेट मंत्री हफीजुल हसन अंसारी मंगलवार को असम विधानसभा चुनाव में बोरछला विधानसभा के ठेलमाड़ा में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी अब्दुल मज़ान के पक्ष में जनसंपर्क एवं चुनावी प्रचार-प्रसार किया। इस क्रम में उन्होंने कहा कि जनता का अपार समर्थन और कार्यकर्ताओं का उत्साह यह स्पष्ट कर रहा है कि इस बार असम में बदलाव तय है। हर वर्ग के लोगों का भरोसा झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ मजबूती से जुड़ रहा है। हम सब मिलकर विकास, अधिकार और सम्मान की इस लड़ाई को जीत में बदलेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...