रांची, अप्रैल 5 -- चराइदेव/सोनारी/असम/रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम चुनाव प्रचार के दौरान विरोधियों पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सुना है विरोधियों द्वारा लोगों को यहां डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है। वह बता देना चाहते हैं कि अब यह सब चलने वाला नहीं है, क्योंकि अब शोषित, वंचित और आदिवासी समाज एकजुट हो चुका है और वह लड़कर अपना अधिकार लेकर रहेगा। असम की धरती पर उमड़ रहा जनसमर्थन बदलाव की स्पष्ट आहट है। चाय बागानों से जुड़े शोषित, वंचित और आदिवासी समाज के साथ वर्षों से हो रहे अन्याय को अब खत्म करना होगा। मेरे इन भाइयों-बहनों का सम्मान, अधिकार और उचित मजदूरी सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। यह लड़ाई सिर्फ चुनाव की नहीं, बल्कि न्याय, पहचान और हक की है और तीर-धनुष की ताकत के साथ हम इसे लेकर रहेंगे।हेमंत सो...