असम के एक दंपती को विधिवत सुपुर्द की गई बच्ची, मिली मां की ममता
अररिया, सितम्बर 30 -- अररिया, वरीय संवाददाता।जिला पदाधिकारी विनोद दूहन द्वारा विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान अररिया में आवासित एक बच्ची को अंतिम दत्तक ग्रहण प्रक्रिया के तहत असम के एक दंपती को विधिवत सुपुर्द किया गया। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण इकाई अररिया के सहायक निदेशक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। सभी की उपस्थिति में निर्धारित प्रक्रिया एवं आवश्यक औपचारिकताओं का पालन करते हुए दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। मौके पर उपस्थित जिला पदाधिकारी ने कहा कि दत्तक ग्रहण बच्चों के सुरक्षित पुनर्वास एवं उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे बच्चों को पारिवारिक वातावरण एवं बेहतर जीवन का अवसर प्राप्त होता है। यह भी पढ़ें- Araria News: बाल विवाह की रोकथाम के लिए किशोर एवं किशोरी समूहों की बैठक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.