हमीरपुर, सितम्बर 14 -- राठ, संवाददाता। संत प्रवर स्वामी ब्रह्मानन्द के निर्वाण दिवस पर स्वामी ब्रह्मानन्द पुरस्कार समिति के तत्वाधान में स्वामी ब्रह्मानन्द पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले असम के उत्तम टेरोन को मुख्य अतिथि सुधीर विद्यार्थी ने स्वामी ब्रह्मानन्द का स्टैच्यू, मेडल, सनद और सम्मान की राशि दस हजार रुपये देकर सम्मानित किया। स्वामी ब्रह्मानन्द पुरस्कार 13 सितम्बर को शिक्षा और गौसेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले भारतीय और गैर भारतीय नागरिकों को प्रति वर्ष दिया जाता है। समारोह के मुख्य अतिथि स्वतंत्रता सेनानियों के अनुपम अध्येता सुधीर विद्यार्थी ने स्वामी ब्रह्मानन्द द्वारा बुंदेलखंड में फैली गरीबी, बेकारी और अशिक्षा से निजात पाने के लिए उनके शैक्षिक दिग्दर्शन को उपस्थिति समुदाय को बताया।

स्वामी ब्रह्मानंद ...