रांची, मार्च 31 -- असम/मजबत/रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम की मजबत विधानसभा से जेएमएम प्रत्याशी प्रीति रेखा बारला के पक्ष में पारंपरिक असमिया वेशभूषा और गामोछा धारण कर जनसभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन ने राज्य सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए आदिवासी समाज और चाय बागान मजदूरों की एकजुटता पर जोर दिया।प्रशासनिक भेदभाव पर कड़ा प्रहारहेमंत सोरेन ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा हमें हफ्तों पहले आवेदन देने के बावजूद सभा की अनुमति नहीं दी जाती, जबकि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को मात्र दस मिनट में अनुमति मिल जाती है। यह लोकतंत्र में स्पष्ट भेदभाव है। उन्होंने कहा कि यदि आज आपने अपने अधिकारों के लिए आवाज नहीं उठाई, तो भविष्य...