नई दिल्ली, मई 12 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मंगलवार को असम में नवनिर्वाचित भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं। मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ लेने पर हिमंता बिस्वा सरमा को शुभकामनाएं दीं। असम प्रवास के दौरान उन्होंने मां कामाख्या देवी, मां बगलामुखी देवी और भगवान शिव के प्रसिद्ध उमानंद मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछले वर्षों में असम ने विकास, सुशासन, इन्फ्रास्ट्रक्चर, निवेश, सांस्कृतिक संरक्षण और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम ने पूर्वोत्तर भारत के विकास मॉडल के रूप में अपनी नई पहचान स्थापित की है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने हिमंत बिस्वा सरमा को शुभकामनाएं दी जनता का जनादेश इस अटूट विश्वा...