असम की महिला से हुआ था रेप, आरोपी राजू गया जेल
धनबाद, जून 16 -- गोविंदपुर, प्रतिनिधि। गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसाईंडीह स्थित आपणो घर परिसर में महिला से दुष्कर्म का प्रयास नहीं बल्कि दुष्कर्म हुआ था। सोमवार को आरोपी बरमसिया निवासी राजू कुमार साव को पुलिस ने जेल भेज दिया। रविवार की रात आपणो घर के ओक में स्थित अक्षत अग्रवाल के फ्लैट में असम तिनसुकिया की एक गर्भवती आदिवासी महिला के साथ ज्यादती की गई थी। सोमवार को एसएचएमएमसीएच में महिला की मेडिकल जांच भी कराई गई। महिला ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि रविवार को धनबाद रेलवे स्टेशन के पास से उसे घर में काम देने का बहाना बना कर राजू शाम चार बजे उसे फ्लैट में लाया था, जहां उससे दुष्कर्म किया गया। मारपीट भी की गई। आरोपी जब बाथरूम गया तो वह जान बचा कर फ्लैट से नीचे उतर गई। लोगों को घटना की जानकारी दी। अपने बयान में महिला ने बताया कि उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.