रांची, मई 4 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर सोमवार को बुढ़मू चौक पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को झालमुड़ी खिलाकर खुशी जताई और जीत की बधाई दी। कार्यक्रम में रामदेव महतो, पनेश्वर महतो, प्रदीप साहू, जय साहू, बबलू साहू, शंकर साहू, अशोक साहू, नंदलाल साहू, रिंकू प्रसाद, राजू गोस्वामी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जीत है। पनेश्वर महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा को बंगाल में मजबूत जनसमर्थन मिला है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। यह भी पढ़ें- बंगाल सहित तीन राज्यों में जीत पर तो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.