संभल, दिसम्बर 29 -- विधायक खेल प्रतियोगिताओ के तहत असमोली विधानसभा क्षेत्र की प्रतियोगिता सोमवार व मंगलवार को असमोली के किसान उपकारक इंटर कॉलेज में की जाएगी। यह प्रतियोगिता सब-जूनयिर, जूनियर एवं सीनियर आयुवर्ग में बालक-बालिका श्रेणी में होगी। इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्‌डी, कुश्ती, बालीबाल, फुटबाल, भारोत्तोलन, जूड़ो और बैडमिंटन शामिल हैं। जिसमें एथलेटिक्स, कुश्ती, जूड़ो, बैडमिंटन एवं भारोत्तोलन (बालक एवं बालिका) विधाओं का आयोजन सोमवार तथा बॉलीबाल, फुटबाल एवं कबड्डी (बालक एवं बालिका) विधाओं का आयोजन मंगलवार को किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी अपने आधार कार्ड की फोटो कापी लेकर सुबह 9 बजे पहंचें। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए युवा साथी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना चाहिए और प्रतिभागी का विधानसभा असमोली का निवास...