असमोली में उपमुख्यमंत्री ने स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण
संभल, मई 26 -- उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सोमवार को असमोली थाना क्षेत्र स्थित सचिवालय एवं इंग्लिश मीडियम सरकारी स्कूल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और मातृशक्ति से जुड़ी योजनाओं की जानकारी ली तथा पात्र लोगों को सहायता सामग्री वितरित की। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल वितरित की गईं, जिससे लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित योजनाओं की भी समीक्षा की और अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने असमोली स्थित इंग्लिश मीडियम सरकारी स्कूल का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- कल्याण विभाग की योजनाओं में लाएं तेज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.