असमोली मढ़न रोड पर टांडा कोठी चौराहे पर पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल
संभल, मई 16 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव टांडा कोठी चौराहे पर शनिवार को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार असमोली क्षेत्र के गांव हरथला निवासी आबिद पुत्र महमूद एवं इरफान पुत्र मुनन स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या यूपी 38 एक्स 4613 से ओबरी की ओर से आ रहे थे। तभी असमोली की ओर से तेज गति में आ रहे छोटा हाथी पिकअप संख्या यूपी 23 ए टी 3255 ने टांडा कोठी चौराहे पर उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और घायल हो गए। टक्कर लगने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को उठाया ।और उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं लोगों ने पिकअप चालक और वाहन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.