संभल, जनवरी 2 -- असमोली-मढ़न मार्ग पर गन्ना पेराई सत्र के दौरान यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आ रही है। आए दिन गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्राले और ट्रकों के खराब हो जाने से सड़क पर लंबा जाम लग जाता है, जिससे आम राहगीरों, स्कूली बच्चों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शुक्रवार को असमोली थाना क्षेत्र के टांडा चौराहे के पास उस समय स्थिति और बिगड़ गई, जब अमरोहा जनपद के गांव नवरंगी से गन्ना लेकर डीएसएम शुगर मिल असमोली जा रहा एक ट्रैक्टर-ट्राला टांडा कोठी के नजदीक अचानक खराब हो गया। बताया गया कि ट्राला का बेरिंग टूट जाने के कारण वाहन बीच सड़क पर ही खड़ा हो गया, जिससे कुछ ही देर में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ओवरलोड गन्ना लदे होने के कारण ट्रैक्टर-ट्राले के पास से निकलना भी मुश्किल हो गया और देखते ही देखते सड़क पर घंटो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.