संभल, मई 8 -- थाना क्षेत्र के गांव बुकनाला में बुधवार रात चोरों ने किसानों के नलकूपों को निशाना बनाते हुए समरसेबल स्टार्टर, मोटर और केबिल चोरी कर ली। चोरों ने गांव के कई किसानों के ट्यूबवेल की कोठरियों के ताले तोड़ दिए और कुछ स्थानों पर नकब लगाकर अंदर रखा सामान चोरी कर लिया। चोरी का शिकार हुए किसानों में यावर अब्बास, सुल्तान हैदर, अली हैदर, शहंशाह हुसैन, मोहम्मद अली समेत अन्य किसान शामिल हैं। बृहस्पतिवार सुबह जब किसान खेतों पर काम करने पहुंचे तो ट्यूबवेल की कोठरियों के टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर दंग रह गए। अंदर रखा स्टार्टर और केबिल गायब था। यह भी पढ़ें- पूर्व चेयरमैन के ट्यूबवेल पर चोरों का धावा, एक लाख का सामान पार आधा दर्जन से अधिक किसानों की कोठरियों के ताले टूटे मिले और सामान गायब मिला। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द खुलासे और क्षेत्...