असमोली के गांव ओबरी में घर की दीवार की मरम्मत करते हुए अधेड़ व्यक्ति को सांप ने डंसा, मौत
संभल, मई 22 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव ओबरी में शुक्रवार सुबह अपने घर की दीवार की मरम्मत कर रहे एक अधेड़ व्यक्ति की सांप के डसने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया तथा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। थाना क्षेत्र के गांव निवासी याकूब अली पुत्र बदलू हाजी उम्र करीब 50 वर्ष शुक्रवार को अपने घर की दीवार की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान दीवार के पास छिपे सांप ने अचानक उन्हें डस लिया। सांप के दस्ते ही व्यक्ति की चीख निकल गई ।परिजन जल्दी से आनन-फानन में उन्हें झाड़-फूंक कराने के लिए किसी ओझा के पास ले गए जहां उनकी हालत और बिगड़ गई और थोड़ी देर बाद अधेड़ व्यक्ति याकूब की मौत हो गई। याकूब की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की भी मौके पर भीड़ जमा हो गई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।बताते चले की भीष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.