सीवान, फरवरी 26 -- सिसवन। थाना क्षेत्र के जई छपरा सरयू नदी के घाट पर हनुमान मंदिर के पास रखी एक नाव में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। जिससे नाव जलकर राख हो गई। नाव के मालिक हीरा यादव ने बताया कि उन्होंने नाव को सरयू नदी से बाहर निकालकर मरम्मत के लिए रखा था। बुधवार की सुबह जब वे नाव को देखने गए, तो देखा कि नाव में आग लगी हुई है। उन्होंने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक नाव पूरी तरह से जल चुकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.