असमाजिक तत्वों ने शिलापट्ट को किया क्षतिग्रस्त, सूचना बोर्ड में कालिख पोती
गया, जून 20 -- अतरी थाना क्षेत्र के मौलानगर गांव में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क संपर्क योजना के तहत बन रही सड़क के शिलापट्ट को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। पूर्व विधायक अजय यादव उर्फ रंजीत यादव द्वारा सड़क निर्माण का शिलान्यास कर शिलापट्ट लगाया गया था। शरारती तत्वों ने सूचना बोर्ड पर कालिख पोतकर उस पर अंकित जानकारी मिटाने का भी प्रयास किया। घटना के बाद गांव में आक्रोश और चर्चा का माहौल है। ग्रामीणों का मानना है कि यह हरकत असामाजिक तत्वों की है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान करने और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.