हाजीपुर, अप्रैल 8 -- भगवानपुर। सं.सू. भगवानपुर थाना क्षेत्र के असोई सारंगी चंवर में असमाजिक तत्वों ने एक किसान के गेहूं के खेत में आग लगा दी। इससे करीब 10 कठ्ठा गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गया। आग लगने की सुचना मिलते ही थाना से छोटा दमकल घटना स्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना मंगलवार दोपहर की है। इस संबंध में किसान सारंगी गांव निवासी रामजी सिंह ने अनुमंडल अग्नि समालय पदाधिकारी को आवेदन देकर उचित कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। आवेदन में कहा गया है कि मंगलवार को करीब 12 बजे असमाजिक तत्वों द्वारा मेरे खेत में लगी गेहूं की फसल में आग लगा दी गई। इसमें करीब 40 हजार रुपए का गेंहू जलकर राख हो गया। आवेदन में यह भी कहा गया है कि अगर समय से दमकल नहीं आता तो पूरे चंवर में लगे गेहूं की फसल जलकर राख हो जाती। आवेदन में सारंगी गांव के ही ...