असमय बारिश से गुमला में फसलों को भारी नुकसान
गुमला, मार्च 21 -- गुमला, संवाददाता। जिले में शुक्रवार रात और शनिवार अपराहन में हुई असमय बारिश ने जहां मौसम को ठंडा कर दिया, वहीं किसानों के लिए भारी मुसीबत खड़ी कर दी। घाघरा प्रखंड के सेहल पंचायत समेत कई गांवों में अरहर और सब्जी की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। साथ ही तेज बारिश और बिजली कड़कने के कारण कई इलाकों में पूरी रात ब्लैकआउट की स्थिति रही। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। सेहल गांव के किसान बिनु महतो ने बताया कि उन्होंने 30 हजार रुपये में जमीन लीज पर लेकर अरहर और गोंदली की खेती की थी। गोंदली की फसल तो बेच दी,लेकिन खलिहान में रखी अरहर की फसल बारिश में भींगकर खराब हो गई। वहीं किसान परमेश्वर साय ने बताया कि आंगन में रखी अहरर की फसल समय पर नहीं निकाल पाने के कारण पूरी तरह प्रभावित हो गई।इधर भरनो इलाके में भी बारिश से सब्जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.