गंगापार, अप्रैल 1 -- क्षेत्र में मंगलवार देर रात करीब दो बजे हुई असमय बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल भीग जाने से किसानों को भारी नुकसान की आशंका सता रही है। बताया जाता है कि इन दिनों किसान गेहूं की कटाई कर फसल को खेतों में ही सुखाने के लिए छोड़ रहे हैं। इसी बीच अचानक हुई बारिश से फसल भीग गई, जिससे उसकी गुणवत्ता प्रभावित होने के साथ ही उत्पादन पर भी असर पड़ने की संभावना है। किसानों के सामने अब फसल को सुरक्षित करने की चुनौती खड़ी हो गई है। इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता संजीव कुमार मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं जिलाधिकारी प्रयागराज से किसानों की मदद करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को तत्काल नुकसान का आकलन कर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा उपलब्ध कराना चाहिए, ताकि उन्हें राहत मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.