संतकबीरनगर, फरवरी 10 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में पंचायत चुनाव को लेकर अभी तक स्थिति पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन इसके बावजूद गांव-गांव राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। संभावित चुनाव की आहट भर से ही दावेदार असमंजस की स्थिति में नजर आ रहे हैं। एक ओर जहां चुनाव की तिथि और आरक्षण को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है, वहीं दूसरी ओर दावेदार गांव-गांव पोस्टर और बैनर लगाकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में जुट गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में संभावित प्रत्याशी जनसंपर्क तेज कर चुके हैं। कोई सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहा है तो कोई पोस्टर-बैनर के जरिए जनता को संदेश देने में लगा है। दावेदारों की बेचैनी इस बात से साफ झलकती है कि भले ही चुनाव की स्थिति साफ न हो, लेकिन वे किसी भी तरह खुद को पीछे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.