नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- असम के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हरमीत सिंह ने बुधवार को कहा कि हिंसा प्रभावित वेस्ट कार्बी आंगलोंग जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेना तैनात की गई है। खेरोनी इलाके में पत्रकारों से बातचीत में सिंह ने लोगों से हिंसा में शामिल न होने की अपील की और समुदाय के बुजुर्गों से गुमराह युवाओं को यह समझाने के लिए कहा कि समस्याओं को केवल बातचीत के माध्यम से हल किया जा सकता है। हिंसा से सबसे ज्यादा खेरोनी इलाका प्रभावित हुआ है। डीजीपी ने कहा कि सेना की टुकड़ियां यहां पहुंच गई हैं और उन्होंने इन इलाकों में मार्च किया है। हालात अब पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि पुलिस पिछले दो दिन में हुई हिंसा की जांच कर रही है। सिंह ने कहा कि हम दोषियों को गिरफ्तार करेंगे। पहले स्थिति को स्थिर होने दीजिए। हिंसा में 45 लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.