समस्तीपुर, अप्रैल 9 -- शिवाजीनगर,। प्रखंड के मधुरापुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय कनखरिया में बुधवार को पांचवीं कक्षा के छात्र छात्राओं के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अध्यक्षता पंचायत के मुखिया भरत सिंह ने की, जबकि मंच संचालन प्रधान शिक्षक मोहम्मद अब्दुल्लाह ने किया। समारोह में पहुंचे अतिथियों का प्रधान शिक्षक एवं विद्यालय परिवार की ओर से मिथिला परंपरा के अनुसार पाग, चादर, माला, डायरी एवं कलम देकर सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि समस्तीपुर के डीपीओ प्रारंभिक शिक्षा सह सर्व शिक्षा अभियान मो. जमालउद्दीन ने अपने संबोधन में बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि असफलता ही सफलता की कुंजी है।कार्यक्रम को बीडीओ आलोक कुमार सिंह, मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी, दरभंगा के प्राचार्य डॉ...