मिर्जापुर, मार्च 30 -- जिगना(मिर्जापुर),हिन्दुस्तान संवाद छानबे ब्लाक के नीबी गहरवार गाँव निवासी किसान शिव श्याम सिंह के बेटे निखिलेंद्र सिंह ने यूपी पीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रौशन किया है। गाँव में जश्न का माहौल है। सातवें प्रयास में उन्होंने 15 वीं रैंक प्राप्त की है। उन्हें ट्रेजरी आफिसर का पद मिला है। निखिलेंद्र सिंह गाँव के परिषदीय स्कूल से प्राथमिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद प्रयागराज के एक इंटर कालेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद एक निजी डिग्री कालेज से ग्रेजुएशन की डिग्री ली। निखिलेंद्र सिंह ने बताया कि लगातार छ: बार मेन्स में असफलता मिलने के बाद भी उन्होंने हौंसला नहीं खोया। अंतत: सातवें प्रयास में वह सफल रहे। उन्होंने अन्य प्रतियोगी छात्रों को सलाह दी है कि जीवन में स्वयं पर भरोसा बनाए रखने ...