जहानाबाद, अप्रैल 8 -- गोपालपुर में आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को दी गई विदाई जहानाबाद, नगर संवाददाता। सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोपालपुर में आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। मौके पर सातवीं के छात्र-छात्राओं ने अपने सीनियर्स पर फूलों की वर्षा एवं तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके उपरांत छात्रा कोमल कुमारी, शिवरन कुमारी, राधा कुमारी आदि ने स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। मौके पर पूर्व प्रधानाध्यापक शैलेंद्र कुमार सिंहा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कक्षा आठ जीवन की एक महत्वपूर्ण सीढ़ी है, लेकिन वास्तविक लक्ष्य अभी आगे है। उन्होंने विद्यार्थियों से कक्षा नौ में प्रवेश लेकर...