गाज़ियाबाद, दिसम्बर 18 -- मुरादनगर। आजाद समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव और राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य निजाम चौधरी को वोटर लिस्ट में मृत दर्शाया गया है। निजाम चौधरी ने इसकी शिकायत केन्द्रीय चुनाव आयोग से की है। शिकायत के बाद नाम जोड़ दिया गया है। मुरादनगर निवासी निजाम चौधरी आजाद समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव हैं। उन्होंने कहा कि बीएलओ ने एसआईआर का आज तक न तो कोई फॉर्म दिया और न ही वह घर आए। उपजिलाधिकारी ने बताया कि मानवीय भूल के चलते ऐसा हुआ। अब उनका नाम वोटर लिस्ट में जोड़ दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...