फतेहपुर, जनवरी 21 -- फतेहपुर। कांग्रेसियों ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर हुसेनगंज क्षेत्र के असनी पुल का काम जल्द करवा संचालन शुरू करवाए जाने की मांग की है। बताया कि यह पुल करीब सात माह से बन्द पड़ा हुआ है। नतीजतन आवागमन प्रभावित हो गया है। जिससे लोगों को संकरे मार्ग डलमऊ होकर आवागमन करना पड़ रहा है, लेकिन पहले से जर्जर मार्ग ओवरलोड संचालन के कारण अधिक जर्जर हो रहा है, पुल का काम धीमी गति से होने के कारण विद्यालय के बच्चों व महिलाओं व बुजुर्गों को आवागमन में परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। मांग करते हुए कहा कि हस्तक्षेप कर पुल का काम जल्द शुरू कराया जाए। इस मौके पर शिवाकांत तिवारी, वीरेंद्र सिंह चौहान, हेमलता पटेल, उदित अवस्थी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.