भदोही, मार्च 12 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। क्षेत्र के मर्चवार गांव में 78 लाख की लागत से पुल निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। कार्यदायी संस्था द्वारा तीन माह में पुल का निर्माण कार्य पूर्ण कर हैंडओवर कर दिया जाएगा। निर्माण कार्य के चलते तीन माह तक बड़े वाहनों का संचालन इस मार्ग पर बंद रहेगा। पुलिया को निकालकर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। ज्ञानपुर-असनाव मार्ग पर मर्चवार गांव स्थित नहर पर बने पुलिया को उखाड़कर अब नए पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पुल का निर्माण शुरू होने से क्षेत्रीय जनता ने राहत की सांस ली है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण ने बताया कि ज्ञानपुर-असनाव मार्ग पर मर्चवार गांव के पास 78 लाख की लागत से पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। दो वर्ष पूर्व उक्त पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद वैकल्पिक रूप में पुलिया लगाकर वाहनों का...