कोडरमा, अप्रैल 13 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा के हाजी मुख्तार अहमद का रविवार की देर रात उनके निवास स्थान असनाबाद में इंतकाल हो गया। लोग उन्हें आदरपूर्वक "पेंटर साहब" के नाम से जानते और पुकारते थे। बताया जाता है कि हाजी मुख्तार अहमद लंबे समय से सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में सक्रिय थे। वे अपने मिलनसार स्वभाव और समाजसेवा के लिए भी जाने जाते थे। सोमवार को उन्हें पूरे मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ झुमरी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जनाजे की नमाज में बड़ी संख्या में शहर के लोग शामिल हुए। हर किसी की जुबान पर बस यही था कि "पेंटर साहब" जैसे नेक इंसान का जाना एक अपूरणीय क्षति है। लोगों ने नम आंखों से उन्हें आखिरी विदाई दी और उनकी मगफिरत के लिए दुआएं कीं। कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। हाजी मुख्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.