अररिया, दिसम्बर 1 -- आजमनगर एक संवाददाता। न्यायालय के आदेश पर कब्र से लाश निकालने के बाद कंकाल तंत्र की शक्ल में तब्दील लाश को भागलपुर पोस्टमार्टम जांच के लिए भेजे जाने के बाद आजमनगर पुलिस भले एक भी आरोपी की गिरफ्तारी करने में सफलता हासिल नहीं किया है, परंतु उक्त हत्याकांड मामले में प्राथमिकी में दर्ज आरोपी के अलावे कई अन्य लोग मोहम्मद असद की हत्या में शामिल होने के संकेत डीएसपी बारसोई अजय कुमार ने दिया है। आजमनगर थाने में पत्रकारों के साथ हुई बातचीत में डीएसपी बारसोई अजय कुमार ने बताया कि लाश कब्र से उठाने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भागलपुर भेज दिया गया है। साथ ही हत्याकांड से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर तहकीकात आरंभ कर दी गई है। जांच पड़ताल में कुछ अन्य लोगों का नाम इस हत्याकांड से जुड़ रहा है जो काफी शातिर लोग हैं। परंतु वैसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.