असद की हिमायत में चाकू लहराते हुए वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
मेरठ, जून 3 -- गाजियाबाद के सूर्य चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद के पुलिस एनकाउंटर के बाद उसकी हिमायत में सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोपी ने असद के समर्थन में आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर 14 सेकंड का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो की शुरुआत में सूर्य चौहान और असद की तस्वीरें दिखाई गई हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की तस्वीर प्रदर्शित होती है। वीडियो के अंतिम हिस्से में एक युवक खून से सने कुर्ता-पायजामे में हाथों में छुरी लहराते और उसे चलाने का प्रदर्शन करता नजर आ रहा है। वीडियो पर कितने असद को मारोगे, हमारे हथियार भी हैं तैयार जैसी टिप्पणी भी लिखी गई है। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.