आगरा, अगस्त 22 -- मनुष्य कभी-कभी प्रमादवश, कभी परिहासवश तो कभी अभ्यासवश झूठ बोलता है। इसके पाप से बचने के लिए एकादश रुद्रावतार कथा सुननी चाहिए। भगवान शिव की कथाएं भक्तों के अभिमान, क्रोध जैसे दोष ही दूर नहीं करती बल्कि ग्रह जनित उत्पातों से भी मुक्ति दिलाती हैं। भगवान शिव के अवतारों की कथा सुनाते हुए उक्त उद्गार प्रवचनकर्ता डॉ.दीपिका उपाध्याय ने व्यक्त किए। गुरु दीपिका योगक्षेम फाउंडेशन के तत्वावधान में चल रही श्रीशिव महापुराण कथा का आज नवां दिन था। श्रीगोपालजी धाम दयालबाग में चल रही कथा में प्रवचनकर्ता ने भगवान शिव के विविध अवतारों की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि किस प्रकार देवों के कल्याण के लिए कश्यप ऋषि ने अपनी पत्नी सुरभि के माध्यम से एकादश रुद्रों का अवतरण हुआ। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: कल्याण के लिए भगवान मानव रूप में लेंगे अवतार:...