बहराइच, अक्टूबर 3 -- रुपईडीहा। स्थानीय धर्मशाला में 23 सितंबर से शुरू हुआ रामलीला का मंचन 2 अक्टूबर को सपरिवार रावण वध के साथ संपन्न हुआ। दशहरा बाग में पानी भरा होने के कारण राम जानकी इंटर कालेज के खेल के मैदान में लंका दहन का कार्यक्रम दिखाया गया। पत्नी मंदोदरी के समझाने पर भी रावण नही माना विशाल रावण के पुतले का दहन हुआ। श्री राम के जयकारों से मैदान गूंज रहा था। रात 9 बजे स्थानीय धर्मशाला में श्री राम भारत मिलाप व श्री राम की राजगद्दी संपन्न हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.