असंतोषजनक फीडबैक लगाने वाले अधिकारी चिह्नित होंगे
वाराणसी, जून 20 -- वाराणसी, हिटी। डीएम सत्येंद्र कुमार ने शुक्रवार को आईजीआरएस और जनसुनवाई पोर्टल के प्रकरणों की समीक्षा के दौरान एडीएम प्रशासन पंकज कुमार को असंतोषजनक फीडबैक लगाने वाले अधिकारियों को चिह्नित करने का निर्देश दिया। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि इसमें लापरवाही न केवल शासन के निर्देशों की अवहेलना है, बल्कि जनसमस्याओं के समाधान में भी बाधा उत्पन्न करती है। डीएम ने कहा कि बिना शिकायतकर्ता से संपर्क किए आख्या अपलोड न करें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अधिकारियों के प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज कराते हुए कार्रवाई के लिए विभाग में संस्तुति की जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीने के भीतर असंतोषजनक फीडबैक वाले मामलें में दुबारा फोन से संपर्क और स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण किया जाए। यह भी पढ़ें- असंतोषजनक फीडबैक ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.