असंतुष्ट फरियादी सरकारी खर्च पर जाएंगे सीएम से शिकायत करने
मुजफ्फरपुर, जुलाई 10 -- मुजफ्फरपुर, विशेष संवाददाता। जिला, प्रखंड व पंचायतों में आयाजित सहयोग शिविर से असंतुष्ट फरियादी अब सीधे मुख्यमंत्री से शिकायत कर सकेंगे। सीएम से शिकायत के लिए पटना आने-जाने और भोजन आदि की व्यवस्था संबंधित जिला प्रशासन की ओर से की जाएगी। फरियादियों को सिर्फ अपनी शिकायत वास्तविक कारणों के साथ पोर्टल पर दोबारा दर्ज करानी होगी।हर माह के दूसरे मंगलवार को पटना में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सहयोग शिविर की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में उन फरियादियों को जाने का मौका मिलेगा, जिनकी समस्या का निदान जिला स्तरीय सहयोग शिविर में नहीं हो पाता है। ऐसे फरियादियों को पटना आने-जाने का खर्च भी नहीं उठाना पड़ेगा। संबंधित जिला प्रशासन को फरियादी के आने-जाने और भोजन आदि का खर्च वहन करने का आदेश दिया गया है। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.