सासाराम, अप्रैल 16 -- चेनारी, एक संवाददाता। चेनारी-शिवसागर स्टेट हाईवे पथ पर चंद्रकैथी मोड के समीप गुरूवार को तेज गति से आ रहे हैं स्कॉर्पियो से साइड लेने के क्रम में एक बाइक सवार असंतुलित होकर चाट में गिर गया। जिस पर सवार सासाराम के सरोज कुमार व एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें सीएचसी चेनारी में भर्ती कराया। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर भेजा गया है। जबकि छात्रा को हल्की चोट लगी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...