देवघर, फरवरी 15 -- पालोजोरी। पालोजोरी-सोनारायठाढ़ी मुख्य मार्ग पर बेदगांवा-नवाडीह पुलिया पर बाइक दुर्घटना में बाइक सवार बेदगांवा-नवाडीह गांव निवासी चंद्रकिशोर राय के 35 वर्षीय पुत्र सुखलाल राय की मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुखलाल राय शनिवार को पालोजोरी से नई बाइक खरीदकर घर वापस लौट रहा था। उसी क्रम में उसकी बाइक असंतुलित होकर पुलिया से टकरा गयी। बताया जाता है कि बाइक की गति इतनी तेज थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बाइक सवार सुखलाल राय के सिर, चेहरे व शरीर पर गंभीर चोट लगी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना घरवालों को दी। उसके बाद घरवालों ने बेहतर इलाज के लिए देवघर पहुंचाया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.