भदोही, अप्रैल 22 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के पावर हाउस के सामने गिराई के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के दक्षिणी लेने पर डिवाइडर से टकरा जाने से दो लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि मिर्जापुर जिले के नारघाट निवासी हिमांशु चौरसिया 22 वर्ष एवं अंकित चौरसिया 20 वर्ष प्रयागराज जा रहे थे। रास्ते में गिराई के पास संतुलन बिगड़ जाने से डिवाइडर से टकरा गए। जिससे गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल अवस्था में सरकारी एंबुलेंस की सहायता से गोपीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.