मोतिहारी, अप्रैल 21 -- तुरकौलिया,निसं । थाना क्षेत्र के शंकरसरैया बाबूटोला के समीप मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें पिकअप वाहन पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान शंकरसरैया दक्षिणी पंचायत के वार्ड 7 स्थित कसवाटोला निवासी 54 वर्षीय बिहारी राय के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों के बीच मायूसी छा गयी। परिजनों ने बताया कि बिहारी राय अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए गांव आए हुए थे। सोमवार को बारात जयसिंहपुर गई थी, जहां से वह पिकअप वाहन से वापस लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- असंतुलित पिकअप घर में घुसी, युवक की मौत इसी दौरान शंकरसरैया जाने वाली सड़क पर स्थित परशुराम सिंह के घर के समीप चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और पिकअप सड़क किनारे बनी एक झोपड़ी में जा घुसी। इस हादसे में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.