असंतुलित कार ने बिजली पोल में मारा धक्का, बाल-बाल बचे सवार
पाकुड़, जून 22 -- महेशपुर-पाकुड़िया मुख्य सड़क पर प्रखंड के नारायणगढ़ गांव के पास रविवार रात नौ बजे के आसपास एक असंतुलित कार के चालक ने तेजी एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए गांव के बगल में स्थित ट्रांसफार्मर लगे बिजली पोल में जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना में कार में सवार सभी लोग बाल- बाल बच गए। जबकि बिजली पोल एवं ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण जमा हो गए और घटना स्थल पर भीड़ लग गई। घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार वाहन संख्या जेएच 04 एबी 1265 पाकुड़िया से पाकुड़ की तरफ जा रहा था। इसी दौरान नारायणगढ़ गांव के पास वाहन के चालक ने वाहन से अपना संतुलन खो दिया और सड़क किनारे स्थित ट्रांसफार्मर लगे बिजली पोल में जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना में वाहन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.