असंतुलित कार ने खड़ी बाइक को धक्का मारा
धनबाद, अप्रैल 3 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। तेतुलमारी थाना क्षेत्र के तेतुलमारी/भुली मुख्य मार्ग में गुरूवार की संध्या कार के धक्के से खड़ी बाइक को क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अंगारपथरा निवासी बाइक सवार राजेश गुप्ता अपने बाइक पर फर्चुन के समान लेकर तेतुलमारी के एक दुकान में देने जा रहे थे, तभी भूली की ओर से आ रही कार असंतुलित होकर बाइक को अपनी चपेट में लेते हुए सड़क किनारे रखे ईट पत्थर में फंस गया। कार में एक महिला व बच्चा सहित दो तीन लोग थे। पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को जब्त किया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार चालक को अचानक झपकी आ गयी थी, जिसके कारण उक्त घटना हुई है। वैसे इस घटना से किसी भी प्रकार की कोई हताहत नहीं हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.