असंगठित श्रमिकों को 60 की उम्र के बाद मिलेगी 3000 रुपये मासिक पेंशन
संभल, अक्टूबर 4 -- रोज कमाने-खाने वाले असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए बुढ़ापे में आर्थिक सहारा देने की व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री श्रम-योगी मानधन योजना के तहत पात्र श्रमिक अपनी उम्र के अनुसार 55 से 200 रुपये प्रतिमाह अंशदान जमा कर 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद 3,000 रुपये मासिक पेंशन का लाभ ले सकते हैं। संभल में योजना को अधिक से अधिक श्रमिकों तक पहुंचाने के लिए वर्ष 2026-27 में 1,700 नए पंजीकरण का लक्ष्य रखा गया है। इसके सापेक्ष अब तक 204 श्रमिक पंजीकृत हो चुके हैं। सहायक श्रम आयुक्त राम लखन पटेल ने बताया कि जिले में वर्तमान में योजना के तहत 5,011 श्रमिक पंजीकृत हैं। उत्तर प्रदेश राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए 1,700 नए श्रमिकों को योजना से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है। योजना का लाभ लेने के लिए काम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.